Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में साइबर ठगों ने व्यक्ति से ठगे 34.83 लाख

December 26, 2024

सोनीपत में साइबर ठगों ने व्यक्ति से ठगे 34.83 लाख

सोनीपत: सोनीपत में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 34 लाख 83 हजार रुपए हड़प लिए। उसे फ्री में ट्रेडिंग सिखाने का मैसेज भेज कर फंसाया गया था। बाद में टास्क से कमाई का झांसा दिया। एक सप्ताह तक व्यक्ति साइबर ठगों के जाल में फंसा रहा और पेमेंट लेने के लिए उनके खाते में रुपए ट्रांसफर करता रहा। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोनीपत में चार मरला निवासी सुमित कुमार अरोड़ा ने थाना साइबर क्राइम में दी शिकायत में बताया कि 14 दिसंबर को उसके मोबाइल पर टेलीग्राम पर फ्री में यूकॉइन ट्रेडिंग सीखने का मैसेज मिला था। दूसरी तरफ से परिचय रिसेप्शनिस्ट पायल अग्रवाल के तौर पर दिया गया।

उसने कहा कि हमारी कंपनी आपको फ्री में ट्रेडिंग सिखाएगी। 15 दिसंबर से हर रोज सुबह 9 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक टास्क दिया जाएगा। सुमित के अनुसार, उसे बताया गया कि हर टास्क के बाद आपको पेमेंट मिलेगी। उसके तुरंत बाद उन्होंने उसको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड दिया। उसका नाम एसवीआईपी -177 ळं2‘ था। इस ग्रुप में उसे टास्क मिलने लगा और पांच टास्क करने के बाद कंहा कि हम आपको लिंक दे रहे हैं और आप उस लिंक पर आईडी बना लो। इसके बाद कहा यूपीआई के द्वारा पहले कुछ पेमेंट करो, उसके साथ आपको टास्क की पेमेंट एंड कमीशन मिलेगी।

उसने बताया कि उससे दो बार टास्क करवाए गए। तीसरे टास्क की पेमेंट हो गई। उन्होंने बोला कि आप अपनी आईडी खोलो। उसे एक और टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। उसका नाम डाटाटास्क 18 है। उसके बाद उसे कहा गया कि आपने गलत ट्रेडिंग कर दी है। आप सब लोगो को और पेमेंट करनी होगी। उस पेमेंट को करने के बाद आप पेमेंट निकल सकते हैं। इसके बाद उसे ऊं3ं क्लर्क की क िदी गई। वह कीर्ति शर्मा के नाम से थी। इनको पेमेंट करने को बोला गया।

इसके बाद उसको झांसे में लेकर, कभी टैक्स तो कभी दूसरा बहाना बना कर पेमेंट अपने खाते में डलवाते रहे। इस प्रकार उससे कुल 34 लाख 83 हजार 754 रुपए 76 पैसे की धोखाधड़ी कर ली। उसे कहा गया कि आपने अकाउंट नंबर गलत डाला है, इस वजह से पेमेंट नहीं आ रही है। उसे अपने साथ ठगी होने का अनुभव हुआ। मामले की शिकायत साइबर थाना में दी गई। साइबर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।

ये भी पढ़ें: UK Board Result 2026: जारी हुआ 10वीं और 12वीं के नतीजे, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, जानें कैसे चैक करें रिजल्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें