Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Redmi नए साल पर लांच करेग 5160mAh बैटरी और Snapdragon चिप के साथ धांसू फ़ोन

December 27, 2024

Redmi नए साल पर लांच करेग 5160mAh बैटरी और Snapdragon चिप के साथ धांसू फ़ोन

Redmi 14C 5G: दिग्गज टेक ब्रांड Redmi भारतीय मार्केट में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। ब्रांड के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक नया डिवाइस “2025G” के टैग के साथ टीज़ किया गया है, जिससे अगले साल की शुरुआत में एक आगामी स्मार्टफोन लॉन्च का संकेत मिलता है।

हालाँकि, कंपनी ने इस डिवाइस का नाम आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है, लेकिन टिप्सटर पारस गुग्लानी की मानी तो यह Redmi 14C 5G हो सकता है, जिसे ग्लोबली और भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi 14C 5G, जो चीनी Redmi 14R 5G का ग्लोबल वर्जन हो सकता है। इस फोन को अक्टूबर में Geekbench पर देखा गया था। लिस्टिंग से यह पुष्टि हुई कि इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर होगा।

Redmi 14C 5G के एक्सपेक्टेड फीचर्स 
चूंकि रेडमी Redmi 14R 5G को पहले ही चीनी मार्केट में पेश कर चुकी है। वहीं टिप्स्टर के मुताबिक अपकमिंग हैंडसेट  Redmi 14 आर का रिब्रांड होगा। इसलिए Redmi 14R 5G के फीचर्स को देखकर 14C 5G के अनुमानित फीचर्स का पता चलता है। इस डिवाइस में 6.88 इंच की डिस्प्ले होगी, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1640 × 720 पिक्सल है, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस, और 240Hz टच सैंपलिंग रेट होगा। यह DC डिमिंग, आई प्रोटेक्शन, और गीले हाथों से काम करने की सुविधा का समर्थन करता है।

इसमें Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट होगा, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। स्मार्टफोन में 13MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा होगा। बैटरी 5160mAh की होगी, जिसमें 18W चार्जिंग सपोर्ट होगा, और इसका आकार 171.88mm x 77.8mm x 8.22mm होगा।

जबकि ग्लोबल संस्करण में ये कोर फीचर्स समान रह सकते हैं, एरिया एडजेस्टमेंट से Redmi 14C 5G में कुछ अंतर हो सकते हैं। कीमत, फीचर्स और आधिकारिक लॉन्च तिथि के बारे में जानकारी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, क्योंकि Redmi ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, यह संभव है कि ब्रांड 10 जनवरी को Xiaomi Pad 7 के साथ भारत में इस डिवाइस को लॉन्च कर सकता है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें