Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rahul Gandhi और OM Birla सहित देश कई दिग्गज नेताओं ने Manmohan Singh के निधन पर जताया शोक

December 27, 2024

Rahul Gandhi और OM Birla सहित देश कई दिग्गज नेताओं ने Manmohan Singh के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन पर सभी कांग्रेसी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व पीएम को याद करते हुए अपना गुरु बताया है और कहा कि मैंने अपने मार्गदर्शक को खो दिया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। हम उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

मनमोहन सिंह देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे, जो सबसे ज्यादा शिक्षित थे। प्रखर अर्थशास्त्री थे और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचने वाले पहले अल्पसंख्यक भी थे। जब 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में देश में उदारीकरण का दौर शुरू हुआ, तब वित्त मंत्री मनमोहन सिंह ही थे। इसके बाद उन्होंने 2004 से 2014 तक केंद्र में यूपीए की सरकार का नेतृत्व किया। वे 10 साल प्रधानमंत्री रहे। बराक ओबामा जैसे तत्कालीन विश्व नेता आर्थिक मामलों पर मनमोहन सिंह की समझ के कायल रहे।

 

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें