Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, जानें Sensex और Nifty के अंक 

December 27, 2024

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, जानें Sensex और Nifty के अंक 

Stock Market Rise : घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 311.48 अंक चढक़र 78,783.96 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 98.1 अंक की बढ़त के साथ 23,848.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

Stock Market Rise
Stock Market Rise

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सपटा रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 73.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,376.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें