Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

NTPC REL ने सादला सौर परियोजना से 37.50 MW की वाणिज्यिक आपूर्ति की शुरू

December 27, 2024

NTPC REL ने सादला सौर परियोजना से 37.50 MW की वाणिज्यिक आपूर्ति की शुरू

नई दिल्ली: बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनटीपीसी की अनुषंगी इकाई एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) ने सादला में गुजरात सौर पीवी परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता में से 37.50 मेगावाट की 21 दिसंबर से वाणिज्यिक आपूíत शुरू कर दी है।

एनटीपीसी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित तथा वाणिज्यिक क्षमता अब 76,598.18 मेगावाट हो गई है। कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के जरिये गुजरात के सादला में 200 मेगावाट की गुजरात सौर पीवी परियोजना में से 37.50 मेगावाट की पहली क्षमता की 21 दिसंबर 2024 से वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू करने की घोषणा की जाती है।

एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, एनटीपीसी लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी एनटीपीसी आरईएल की अनुषंगी कंपनी है। एनटीपीसी की 2032 तक 50 प्रतिशत गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता हासिल करने की योजना है। साथ ही उसका 2032 तक 60 गीगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्षय़ है।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें