Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

DAM Capital Advisors का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 39% चढक़र हुआ सूचीबद्ध

December 27, 2024

DAM Capital Advisors का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 39% चढक़र हुआ सूचीबद्ध

नई दिल्ली: निवेश बैंकिंग कंपनी डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स का शेयर अपने निर्गम मूल्य 283 रुपये से करीब 39 प्रतिशत उछाल के साथ शुक्रवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 38.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 392.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में 61.44 प्रतिशत चढक़र 456.90 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर इसने 38.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 393 रुपये पर शुरुआत की।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,067.77 करोड़ रुपये रहा। डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत सोमवार को बोली के अंतिम दिन 81.88 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 269-283 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। इसमें 840.25 करोड़ रुपये मूल्य के 2.97 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई। इसमें कोई नया निर्गम नहीं था।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें