Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance ने 375 करोड़ रुपये में Karkinos Healthcare का किया अधिग्रहण

December 28, 2024

Reliance ने 375 करोड़ रुपये में Karkinos Healthcare का किया अधिग्रहण

नई दिल्ली: अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने प्रौद्योगिकी आधारित स्वास्थ्य देखभाल मंच कर्किनोस का 375 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस स्ट्रैटेजिक बिजनेस वेंचर्स (आरएसबीवीएल) ने जरूरी शेयरों के आवंटन के साथ र्किकनोस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।

कर्किनोस का गठन 24 जुलाई, 2020 को भारत में किया गया था, और कंपनी कैंसर का शीघ्र पता लगाने और इलाज के लिए प्रौद्योगिकी आधारित समाधान मुहैया कराती है। इसके पिछले प्रमुख निवेशकों में इवर्ट इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड, रिलायंस डिजिटल हेल्थ लिमिटेड, मेयो क्लिनिक, सुंदर रमन और रवि कांतशामिल थे।

कंपनी कैंसर का जल्दी पता लगाने और प्रभावी उपचार से संबंधित सेवाएं देती है, जिनकी कीमत मौजूदा दरों से काफी कम है। इसके बावजूद कंपनी अच्छा लाभ कमा रही है। कंपनी ने दिसंबर 2023 तक लगभग 60 अस्पतालों के साथ साझेदारी की है।

ये भी पढ़ें: दूसरी लेन में जाकर ट्रेलर से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की हुई मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें