Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Vodafone Group ने VIL के शेयरों के बदले लिया 11,650 करोड़ रुपये का चुकाया कर्ज

December 28, 2024

Vodafone Group ने VIL के शेयरों के बदले लिया 11,650 करोड़ रुपये का चुकाया कर्ज

नई दिल्ली: ब्रिटेन स्थित वोडाफोन समूह ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों के बदले जुटाए गए लगभग 11,650 करोड़ रुपये या 10.9 करोड़ पाउंड का बकाया चुका दिया है। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि वोडाफोन समूह ने कर्ज जुटाने के लिए वीआईएल में लगभग पूरी हिस्सेदारी गिरवी रख दी थी।

मॉरीशस और भारत स्थित वोडाफोन समूह की संस्थाओं द्वारा जुटाए गए कर्ज के लिए एचएसबीसी कॉरपोरेट ट्रस्टी कंपनी (यूके) के पक्ष में शेयर गिरवी रखे गए थे। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, वोडाफोन के प्रवर्तकों के ऋणदाताओं को बकाया चुकाने के बाद ऋणदाताओं के लिए सुरक्षा ट्रस्टी के रूप में काम करने वाली एचएसबीसी कॉरपोरेट ट्रस्टी कंपनी (यूके) लिमिटेड ने 27 दिसंबर 2024 को गिरवी शेयरों को जारी कर दिया गया है।

वोडाफोन समूह के पास वीआईएल की 22.56 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि आदित्य बिड़ला समूह के पास 14.76 प्रतिशत और सरकार के पास 23.15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

ये भी पढ़ें- समुद्री सुरक्षा से उड़ानों तक स्थिति सामान्य, 24 घंटे में 49 समेत 2,729 भारतीय नाविक लौटे देश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें