चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के पास एक निजी बस के नहर में गिरने से यात्रियों की मौत पर गहरा दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने इस भयानक दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि इस कठिन समय में उनके परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। इस दौरान भगवंत सिंह मान ने मृतकों के वारिसों को तीन-तीन लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने पहले ही जिला प्रशासन को सभी घायलों को मुफ्त इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...