Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Greater Noida : पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ बनाई रील, युवक हुआ गिरफ्तार

December 29, 2024

Greater Noida : पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ बनाई रील, युवक हुआ गिरफ्तार

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने रील बनाने के शौक को पूरा करने के लिए पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब उसे जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस युवक ने नॉलेज पार्क थाना इलाके में घूम-घूम कर रील बनाई थी और लोगों में दहशत पैदा की थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।

पिस्टल जैसे दिखने वाले एक लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी
पुलिस के मुताबिक 28 दिसंबर को सोशल मीडिया से पता चला था कि एक युवक वरीश, निवासी ग्राम असमानपुर थाना इकोटेक-1 ग्रेटर नोएडा ने थाना नॉलेज पार्क के कुछ क्षेत्रों में पिस्टल जैसे दिखने वाले एक लाइटर के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। थाना नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक सर्वलिांस और गोपनीय सूचना की मदद से इस युवक वरीश को पिस्टल जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि इस तरीके के कई मामले सामने आए हैं। जिनका संज्ञान पुलिस ने लिया है और ऐसे ही कई रील बनाने वाले युवकों को इससे पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। युवाओं में रील बनाने के जुनून के चलते वह कुछ इस तरीके के काम करते हैं। जिससे लोगों के बीच दहशत का माहौल पैदा होता है और वह अपनी और दूसरे की जान भी खतरे में डालते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें