Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

मथुरा: वाहनों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, 1 घायल

December 29, 2024

मथुरा: वाहनों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत, 1 घायल

Mathura Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर छाता कोतवाली के अन्तर्गत छाता चीनी मिल के सामने रविवार सुबह ट्रैक्टर और एक डीसीएम कैंटर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब कि छाता से मथुरा की तरफ जा रहा कैन्टर अपने आगे जा रहे ईंटो से भरी ट्रैक्टर की ट्राली को ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर की ट्राली से भिड़ गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैन्टर आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। इस टक्कर में उमेश पुत्र केशवदेव निवासी सहार थाना बरसाना मथुरा की मौके पर ही मृत्यु हो गई। छाता कोतवाली इंसपेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि घायलों में सवारी के रूप में बैठै पूरन सिंह पुत्र सिरिया निवासी बुलवाना होडल हरियाणा, कैन्टर चालक पुत्र राजकुमार सिंह निवासी आजमगढ़ एवं धर्मेन्द्र यादव निवासी मंहिपालपुर दिल्ली को घायल अवस्था में केडी मेडिकल कालेज ले जाया गया किंतु पूरन ने अस्पताल के रास्ते में दम तोड़ दिया।

कैन्टर चालक को डाक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित किया। धर्मेन्द्र का इलाज के डी मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। उन्होंने बताया कि तीनो मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की आयु का अन्दाजा नही लग सका है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें