Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

Arvind Kejriwal ने हनुमान मंदिर और CM Atishi Marlena ने गुरुद्वारे से की ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का शुभारंभ

December 31, 2024

Arvind Kejriwal ने हनुमान मंदिर और CM Atishi Marlena ने गुरुद्वारे से की ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का शुभारंभ

Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल संग पूजा-अर्चना की और  इसके बाद वह यहां के पुजारियों के साथ ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का शुभारंभ किया। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (ISBT) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहां के महंत जी का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया। बीजेपी ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

बता दें, इससे पहले ही अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस योजना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, कि ‘आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से मैं अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ करूंगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इस योजना का शुभारंभ करेंगी।‘

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस योजना को लेकर 30 दिसंबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि ‘आज पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के ऐलान के बाद देश भर से फोन और मैसेज आ रहे हैं। सभी धार्मिक लोग बहुत खुश हैं। दिल्ली के कई पुजारी और ग्रंथी मुझसे मिलने आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया।‘‘

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18,000 रुपए प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है। भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena) ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, कि ‘दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हमारी संस्कृति और सभ्यता को पीढ़ियों से सहेजने और आगे बढ़ाने वाले मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को 18,000 रुपए प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी।‘‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें