Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ब्रिटेन ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में सैटेलाइट फोन के खिलाफ चेतावनी दी

January 1, 2025

ब्रिटेन ने भारत के लिए यात्रा परामर्श में सैटेलाइट फोन के खिलाफ चेतावनी दी

लंदन: ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार को भारत के लिए यात्र परामर्श को अद्यतन करते हुए ब्रिटिश नागरिकों को बिना लाइसैंस के भारत में सैटेलाइट फोन ले जाने या उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी। विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने भारत के लिए अपने परामर्श की समीक्षा की, जिसमें बताया गया कि ब्रिटेन के लोगों को भारत में अवैध रूप से ऐसे उपकरण लाने के लिए गिरफ्तार किया गया है। परामर्श में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि सुनने वाले कुछ खास उपकरणों और ‘शक्तिशाली कैमरों या दूरबीनों’ के लिए भी दूरसंचार विभाग से पूर्व-अनुमति की आवश्यकता है और ऐसे उपकरणों के बारे में लंदन में भारतीय उच्चायोग से सलाह ली जा सकती है। कार्यालय ने परामर्श में बताया, भारत में बिना लाइसैंस के सैटेलाइट फोन रखना और उनका संचालन करना अवैध है। ब्रिटिश नागरिकों को बिना पूर्व-अनुमति के देश में सैटेलाइट फोन और अन्य सैटेलाइट-सक्षम नेविगेशनल उपकरण लाने के लिए गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है।

ये भी देखें : Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें