Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

April 24, 2026

Michael Advance Booking: फिल्म माइकल ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर तहलका, एडवांस बुकिंग ने बनाए नए रिकॉर्ड

Michael Movie Advance Booking: हॉलीवुड की म्यूजिकल बायोपिक फिल्म ‘माइकल’ ने भारत में रिलीज से पहले ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। बता दें कि माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने एडवांस टिकट बिक्री में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

फिल्म की भारत में रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग

मीडिया रिपोर्ट्स और टिकटिंग प्लेटफॉर्म के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के लिए देशभर के प्रमुख सिनेमा चेन में 1.10 लाख से अधिक टिकट पहले ही बिक चुके हैं। वहीं, शुरुआती तीन दिनों की प्री-बुकिंग से फिल्म ने लगभग 3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन हासिल कर लिया है। बता दें कि केवल पहले दिन (शुक्रवार) के लिए ही करीब 39 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है, जो इस फिल्म को भारत में हॉलीवुड रिलीज़ के मामले में सबसे मजबूत ओपनिंग प्री-सेल्स में शामिल करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Michael (@michaelmovie)

ये भी पढ़ें:

जानकारों के अनुसार, यह प्रदर्शन अब तक की कई बड़ी हॉलीवुड रिलीज़ को पीछे छोड़ चुका है। ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, ‘ओपेनहाइमर’ और ‘बार्बी’ जैसी फिल्मों के बाद यह एडवांस बुकिंग के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही, इसने ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ और ‘एल्विस’ जैसी मशहूर म्यूजिकल बायोपिक फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

जाफर जैक्सन अहम भूमिका में आएंगे नजर

फिल्म में माइकल जैक्सन के किरदार में उनके भतीजे जाफर जैक्सन नजर आएंगे। शुरुआती प्रतिक्रियाओं में उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना की जा रही है। फिल्म का निर्देशन एंटोनी फूक्वा ने किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी ग्राहम किंग ने संभाली है, जो पहले भी ‘बोहेमियन रैप्सोडी’ जैसी सफल फिल्म बना चुके हैं। भारत में माइकल जैक्सन की लोकप्रियता को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की ओपनिंग और भी बड़ी हो सकती है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ‘माइकल’ न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी, बल्कि म्यूजिकल बायोपिक फिल्मों के लिए एक नया मानक भी स्थापित कर सकती है।

ये भी पढ़ें:

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें