
Superstar Rajinikanth : देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नये साल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए साल की शुभकामनाओं के रूप में अपनी फिल्म बाशा का एक पॉपुलर डायलॉग पोस्ट किया। ‘ईश्वर अच्छे लोगों की परीक्षा लेता है, लेकिन उन्हें कभी नहीं छोड़ता। दूसरी ओर, ईश्वर बुरे लोगों को बहुत कुछ देता है, लेकिन अंतत: उन्हें छोड़ देता है‘।
நல்லவங்களை ஆண்டவன் சோதிப்பான். கை விட மாட்டான்.
கெட்டவங்களுக்கு ஆண்டவன் நிறைய கொடுப்பான். ஆனா கை விட்டுடுவான்.
புத்தாண்டு நல்வாழ்த்துகள். #Welcome2025
— Rajinikanth (@rajinikanth) January 1, 2025
बता दें कि इस साल साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म कूली बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। फिल्म कूली साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म साल 2025 के मिड में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...