Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

Social Media पर वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का विदाई वाला VIDEO… लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

January 1, 2025

Social Media पर वायरल हुआ दूल्हा-दुल्हन का विदाई वाला VIDEO… लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर लोग अपनी खुशी या ग़म को वीडियो के रूप में शेयर करते हैं। सोशल मीडिया ने लोगों को यह मौका दिया है कि वे अपनी पहचान बना सकें और दुनिया भर में अपने वीडियो के जरिए फेमस हो सकें। इस कारण से लोग अनेकों प्रकार के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। कुछ लोग अपनी जान को खतरे में डालकर खतरनाक स्टंट वीडियो बनाते हैं ताकि उन्हें लाइक्स और फॉलोअर्स मिल सकें। इस बीच, एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो देखकर लोग हैरान रह गए हैं। यह वीडियो एक लड़की की शादी के बाद के विदाई के समय का है। इस वीडियो में दुल्हन ने कुछ ऐसा किया है, जिसे देखकर अब लोग हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं। चलिए जानते है इस खबर को विस्तार से…

वायरल वीडियो में क्या हुआ…

वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन अपनी विदाई के समय कार में बैठी हुई होती है। विदाई के वक्त आमतौर पर दुल्हन बहुत भावुक होती है, लेकिन इस वीडियो में दुल्हन ने कुछ अलग ही किया। वह अपनी मां से कहती है, “मुझे नहीं जाना है, बर्तन और कपड़े धुलवाएंगे। मैं वहां छोटे कपड़े कैसे पहनूंगी?” इसके बाद वह कुछ मजेदार शब्दों के साथ कहती है, “मम्मी बदो-बदी, मम्मी कच्चा बादाम।” यह सब कहते हुए दुल्हन हंसने लगती है। जबकि दूल्हे के चेहरे पर चिंता के भाव साफ नजर आते हैं, जैसे वह समझ नहीं पा रहा हो कि यह क्या हो रहा है।

सोशल मीडिया पर रिएक्शन

यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। यूजर्स ने इस पर मजेदार और हंसी से भरे कमेंट्स किए। कुछ लोगों ने दुल्हन के हंसी-ठहाकों को देखकर लिखा, “अभी से दूल्हा डिप्रेशन में है,” तो कुछ ने कहा, “आगे क्या होगा बेचारे का?” कुछ यूजर्स ने वीडियो के मजेदार पहलू को भी देखा और लिखा, “भविष्य का स्ट्रेस ले रहा है बेचारा।” वहीं कुछ ने इसे “नौटंकी” करार दिया इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और लोग दुल्हन के मजेदार अंदाज को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। यह वीडियो दूल्हा-दुल्हन के विदाई के समय के एक अलग ही मस्ती भरे रूप को दिखाता है।

यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया तो लोग इसे देखकर जमकर कमेंट करने लगे। वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @Oyepriyankasun नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “दूल्हा अभी से ‘डिप्रेशन’ में है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें