Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार के 42वें गवर्नर बने आरिफ मोहम्मद , HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

January 2, 2025

बिहार के 42वें गवर्नर बने आरिफ मोहम्मद , HC के चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ

बिहार : नववर्ष पर बिहार को राज्य का 42 वां राज्यपाल मिल गया। 2 जनवरी यानी मंगलवार को केरल के पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बिहार के 42 वें राज्यपाल के रूप में शपथ लिया है। बता दें कि शपथ लेने से पहले उन्होंने पटना के बांस घाट पर जाकर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। चलिए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

शपथ ग्रहण समारोह  

आपको बता दें कि पटना राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। अपने शपथ ग्रहण के दौरान आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, “मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि मैं श्रद्धापूर्वक बिहार के राज्यपाल के पद का कार्यपालन करूंगा और अपनी पूरी योग्यता से संविधान और विधि का परिरक्षण, संरक्षण और प्रतिरक्षण करूंगा। साथ ही मैं बिहार की जनता की सेवा और कल्याण में निरत रहूंगा।”

श्रद्धांजलि अर्पित की…  

दरअसल, शपथ ग्रहण से पहले, आरिफ मोहम्मद खान ने पटना के बांस घाट पर जाकर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, “आज मेरा शपथ ग्रहण है, और यह लोग हैं जिनकी वजह से हम आजाद हुए हैं। इन महापुरुषों को याद करना जरूरी है।” राजभवन के राजेंद्र मंडपम हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और कई अन्य बड़े राजनेता शामिल हुए। इसके अलावा, कई वरिष्ठ ब्यूरोक्रेट्स भी इस समारोह में मौजूद थे।

 

राज्यपाल का बदलाव

बिहार में आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की जगह जिम्मेदारी संभाली है। वहीं, केरल में उनकी जगह राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेजा गया है। आरिफ मोहम्मद खान का राजनीतिक सफर काफी विविधतापूर्ण रहा है। वे बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में रहे हैं। इसके साथ ही, वे केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री के साथ गए कल्याण बिगहा

एक जनवरी को आरिफ मोहम्मद खान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत गए थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्व. परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आरिफ मोहम्मद खान का बिहार के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण राज्य के लिए एक नया अध्याय शुरू करता है। उनकी लंबी राजनीतिक यात्रा और अनुभव से बिहार की जनता को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें