Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Ashok Leyland की कुल बिक्री दिसंबर में 5% बढक़र 16,957 इकाई हुई दर्ज

January 2, 2025

Ashok Leyland की कुल बिक्री दिसंबर में 5% बढक़र 16,957 इकाई हुई दर्ज

नई दिल्ली: वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता अशोक लेलैंड की दिसंबर 2024 में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढक़र 16,957 इकाई हो गयी। दिसंबर 2023 में उसने 16,154 वाहन बेचे थे। अशोक लेलैंड ने बयान में कहा, घरेलू बिक्री दिसंबर 2023 की 15,153 इकाई से चार प्रतिशत बढक़र पिछले महीने 15,713 इकाई हो गई।

बयान के अनुसार, घरेलू बाजार में मध्यम तथा भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढक़र 10,488 इकाई हो गई। दिसंबर 2023 में यह 9,932 इकाई रही थी। कंपनी ने कहा, पिछले महीने घरेलू बाजार में हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 5,225 इकाई पर स्थिर रही, जो दिसंबर 2023 में 5,221 इकाई थी।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें