Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कर्नाटक में भीषण हादसा: तेज रफ़्तार कार ने डिवाइडर में मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत

January 4, 2025

कर्नाटक में भीषण हादसा: तेज रफ़्तार कार ने डिवाइडर में मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत

karnataka Accident: कर्नाटक के गडग में एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। यह हादसा गडग जिले के हुलाकोटी गांव के पास हुआ है।

बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार ने अचानक नियंत्रण खो दिया और हुलाकोटी गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई।

कार में सवार 18 वर्षीय मोहम्मद जैद और 15 वर्षीय संजीव गिरार्डी की मौत हो गई है। इसके अलावा आशीष गुडुर और ड्राइवर सप्तगिरी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसे की भयावहता का अंदाजा क्षतिग्रस्त कार को देखकर लगाया जा सकता है। कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है। सड़क से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचित किया। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार की रफ्तार बहुत तेज थी।

वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची गडग पुलिस ने मशक्कत के बाद कार सवारों को निकाला। घायलों को इलाज के लिए जीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके साथ ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें