Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP के संगठनात्मक 17 में से 16 जिलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ : Dr. Rajiv Bindal

January 5, 2025

BJP के संगठनात्मक 17 में से 16 जिलों के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ : Dr. Rajiv Bindal

शिमला: डाॅ0 राजीव बिन्दल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का संगठन पर्व अंतिम चरण में प्रवेश किया है। भाजपा हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं की अथाह मेहनत से भाजपा सदस्यता अभियान अभूतपूर्व रहा। भाजपा ने 18 लाख साधारण सदस्यता और 27 हजार सक्रिय सदस्य बनाकर रिकाॅर्ड कायम किया है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि 7990 पोलिंग बूथों में से 7750 पोलिंग बूथों में 12 सदस्यीय समिति का गठन पूर्ण किया गया है। इस समिति में बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बीएलए, मन की बात का प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख, वरिष्ठजन प्रमुख, युवा प्रमुख, महिला प्रमुख, सेवा प्रमुख, कार्यक्रम प्रमुख जैसे कार्यकर्ताओं को अधिसूचित करते हुए धरातल पर भाजपा के ढांचे को मजबूत किया गया है।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी में गत वर्ष तक 74 मण्डल थे, इन मण्डलों का विस्तार करते हुए 171 मण्डलों का निर्माण किया गया जिसमें से 143 मण्डलों का गठन किया जा चुका है। भाजपा के संगठनात्मक 17 जिलों में से 16 जिलों के गठन की प्रक्रिया चल रही है और कल यानि 6 जनवरी, 2025 तक 16 जिलों का गठन पूर्ण हो जाएगा। इस प्रकार 90 दिनों की कार्यावधि में संगठन के ढांचे की पुनर्रचना पूर्ण की गई है। नवीन ऊर्जा, नवीन ताकत के साथ भाजपा का संगठन भाजपा के विस्तार के लिए काम करेगा।

डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिद्धांतों, अपनी कार्यशैली के लिए अलग पहचान रखती है। यही वजह है कि राष्ट्र, देश पहले, व्यक्ति बाद में, समाज और प्रदेश का विकास पहले, व्यक्ति बाद में और संपूर्ण समाज को साथ में लेकर आगे बढ़ना भारतीय संस्कृति, भारतीय चिंतन, भारतीय मान्यताएं उनकी पुनस्र्थापना करते हुए प्रदेश और देश के विकास के लिए काम करना, इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भाजपा संगठन काम करेगा।

ये भी देखें : UP Elections 2027: इस लीडर के नेतृत्व में लड़ा जाएगा अगला चुनाव, नितिन नवीन का ऐलान

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें