Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi-NCR Weather : बारिश की संभावना के बीच तेज हवाओं ने दिलाई घने कोहरे से राहत, AQI हुआ 300 के पार

January 6, 2025

Delhi-NCR Weather : बारिश की संभावना के बीच तेज हवाओं ने दिलाई घने कोहरे से राहत, AQI हुआ 300 के पार

Delhi-NCR Weather : नई दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में सोमवार सुबह घने कोहरे से लोगों को निजात मिलती दिखाई दी, लेकिन तेज हवाओं के चलते ठंड का असर जरूर देखने को मिल रहा है। रविवार को चली तेज हवा से सोमवार सुबह घने कोहरे से एनसीआर को निजात मिल गई और इसके साथ ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई है। यहां प्रदूषण में सुधार है, जबकि दिल्ली में एक्यूआई 300 के पार है।

मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार 6 जनवरी के दिन एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके चलते मौसम जरूर साफ हो जाएगा और न्यूनतम तापमान भी ऊपर चढ़ेगा, लेकिन अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिसके चलते लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने 11-12 काे बारिश होने की जताई संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक 6 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 7 जनवरी को घने कोहरे के साथ अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। ऐसे ही 8, 9 और 10 जनवरी को भी घना कोहरा एनसीआर में छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आज 6 जनवरी को जहां अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहेगा, वहीं 9 जनवरी को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ-साथ 10 जनवरी को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना बताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 11 और 12 जनवरी को एक बार फिर एनसीआर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

एक्यूआई में देखा गया काफी सुधार

रविवार को चल रही तेज हवा के चलते एक्यूआई में भी काफी सुधार देखने को मिला है। दिल्ली में अगर बात करें तो एक्यूआई 300 के पार है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक्यूआई 300 के अंदर ही है और कई जगह ऐसी हैं, जहां पर हवा काफी ज्यादा साफ हो गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें