Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

International Tractor की बिक्री दिसंबर में 33% बढक़र हुई 10,639 इकाई

January 6, 2025

International Tractor की बिक्री दिसंबर में 33% बढक़र हुई 10,639 इकाई

नई दिल्ली: सोनालीका ब्रांड के तहत ट्रैक्टर बेचने वाली इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड की दिसंबर 2024 में बिक्री सालाना आधार पर 33 प्रतिशत बढक़र 10,639 इकाई हो गई। दिसंबर 2023 में उसने 7,999 वाहन बेचे थे।

इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड (आईटीएल) ने बयान में कहा, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल-दिसंबर अवधि के दौरान कंपनी ने 1,19,369 ट्रैक्टर बेचे हैं। आईटीएल के संयुक्त प्रबंध निदेशक रमन मित्तल ने कहा,ट्रैक्टरों के अपने मजबूत खंड के साथ हम नए साल 2025 में हर नए अवसर का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। साथ ही किसानों की उम्मीदों पर खरा उतरने और कृषि समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें