Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Adani Sportsline ने किया Ahmedabad Radio Pickleball Smash का आयोजन

January 8, 2025

Adani Sportsline ने किया Ahmedabad Radio Pickleball Smash का आयोजन

अहमदाबाद: अडाणी स्पोर्ट्सलाइन ने हाल ही में अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स पार्क, पालड़ी में रेडियो प्रोफेशनल्स के लिए एक खास पिकलबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया। इस कार्यक्रम का नाम था ‘अहमदाबाद रेडियो पिकलबॉल स्मैश‘। इसमें शहर के बड़े रेडियो चैनलों – रेडियो सिटी, फीवर एफएम, रेडियो मिर्ची और माय एफएम – की टीमों ने हिस्सा लिया।

इस टूर्नामेंट में डबल्स फॉर्मेट में 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उनके परिवार भी इस आयोजन का हिस्सा बने। सभी को खेल के नियम समझाने के लिए एक घंटे का परिचय सत्र रखा गया। मुकाबले तीन ग्रुप में खेले गए, हर ग्रुप में चार टीम थीं। प्रतिभागियों में रेडियो मिर्ची के आरजे हर्ष, रेडियो सिटी के आरजे हर्षलि, आरजे सौरभ और चैनल के वीपी राजीव पटेल, साथ ही माय एफएम के आरजे तुषार शामिल थे।

रेडियो मिर्ची की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और टॉप दो स्थानों पर कब्जा किया। आरजे हर्ष और उनके साथी आदित्य भट्ट ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि उनके सहयोगी प्रणव पुजारा और हेत शाह दूसरे स्थान पर रहे। अडाणी स्पोर्ट्सलाइन के चीफ बिजनेस ऑफिसर संजय अडेसरा ने कहा,‘यह आयोजन केवल पिकलबॉल का नहीं था, बल्कि रिश्ते बनाने, सेहत को बढ़ावा देने और मीडिया प्रोफेशनल्स के जुड़ने और रिलैक्स करने का एक मंच था।

हमें उत्साहित करने वाली भागीदारी देखकर खुशी हुई और हम ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखना चाहेंगे। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा, ‘रेडियो सिटी, फीवर एफएम, रेडियो मिर्ची और माय एफएम का दिल से धन्यवाद। टीमों के जोश और उत्साह ने इस इवेंट को सफल बना दिया।‘

ये भी पढ़ें: होर्मुज में ईरान का एक्शन: भारत आ रहे जहाज सहित दो पोत कब्जे में, बढ़ा तनाव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें