Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tirupati Temple Stampede : राष्ट्रपति Droupadi Murmu और PM Modi ने भक्तों की मौत पर शाेक किया व्यक्त

January 9, 2025

Tirupati Temple Stampede : राष्ट्रपति Droupadi Murmu और PM Modi ने भक्तों की मौत पर शाेक किया व्यक्त

Tirupati Temple Stampede : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में तिरुपति भगदड़ की घटना के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की हैं। इस हादसे में 6 लोगाें की मौत हाे गई हैं और 40 अन्य घायल हो गए। द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, कि “यह जानकर दुख हुआ कि तिरुपति में भगदड़ के कारण कई भक्तों की जान चली गई।” पोस्ट में कहा गया हैं, कि “मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) ने घटना के बाद हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया था और वे आज बाद में मृतकों के परिवारों से मिलने वाले हैं। तिरुमाला श्रीवारी वैकुंठ द्वार टिकट काउंटर के पास विष्णु निवासम के पास ‘दर्शन’ टोकन वितरण के दौरान मची भगदड़ में 6 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।

इससे पहले बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि राज्य सरकार घटना के पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

बता दें, तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर (Tirumala Sri Venkateswara) मंदिर में 10 से 19 जनवरी तक वैकुंठ द्वार दर्शन का आयोजन किया जाना है। यह भक्तों को भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पवित्र द्वार से गुजरने की अनुमति देता है। टीटीडी ने घोषणा की कि आज से दर्शन के लिए ऑफलाइन टोकन जारी किए जाएंगे, जिसके लिए तिरुपति में 9 टोकन वितरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। बुधवार सुबह से ही देश के कई हिस्सों से बड़ी संख्या में भक्त टोकन लेने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन दिन के अंत तक सभी केंद्रों पर भारी भीड़ देखी गई, जिससे उन इलाकों में भीड़भाड़ हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें