Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Google Map पर भरोसा करना पड़ा भारी, असम पुलिस नागालैंड पहुंची, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जानें पूरा मामला

January 9, 2025

Google Map पर भरोसा करना पड़ा भारी, असम पुलिस नागालैंड पहुंची, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, जानें पूरा मामला

Google Maps Misguides Assam Police : असम के जोरहाट जिले की पुलिस मंगलवार रात एक अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने गूगल मैप्स पर लोकेशन की पुष्टि की, लेकिन मैप्स की गड़बड़ी के चलते टीम नागालैंड के मोकोकचुंग जिले में पहुंच गई। 16 पुलिसकर्मियों की यह टीम एक चाय बागान में पहुंची, जिसे मैप्स ने असम का हिस्सा बताया था, लेकिन वह वास्तव में नागालैंड में स्थित था।

गूगल मैप्स ने किया असम-नागालैंड सीमा में भ्रम
गूगल मैप्स ने एक चाय बागान को असम का हिस्सा बताया, लेकिन वह असल में नागालैंड के इलाके में था। इसी वजह से 16 पुलिसकर्मियों की टीम गलती से नागालैंड पहुंच गई। जोरहाट पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पूरी टीम गूगल मैप्स द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रही थी। इसी वजह से गलती से नागालैंड की सीमा में पहुंच गई। हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ, जबकि बाकी लोग सुरक्षित रहे। कुल 16 में से केवल 3 पुलिसकर्मी वर्दी में थे, जिससे स्थानीय लोग और ज्यादा भ्रमित हो गए।

नागालैंड के लोगों ने पुलिस को बदमाश समझा
ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस (सादे कपड़े) में थे और उनके पास आधुनिक हथियार थे। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें देखा, तो उन्हें बदमाश समझ लिया।

हमला कर पुलिस को बनाया बंधक
स्थानीय लोगों को लगा कि यह लोग किसी वारदात को अंजाम देने आए हैं। डर और गलतफहमी के कारण उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और उन्हें बंधक बना लिया।

बातचीत के बाद मिली रिहाई
जोरहाट पुलिस ने की मदद की अपील, इस घटना के तुरंत बाद जोरहाट पुलिस ने नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया।

सुरक्षित रिहाई
बातचीत के बाद स्थानीय लोगों को समझाया गया और पुलिस टीम को बुधवार सुबह सुरक्षित रिहा कर दिया गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें