Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली बोर्ड में 15 फरवरी तक होगी उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी

January 10, 2025

बिजली बोर्ड में 15 फरवरी तक होगी उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी

शिमला: हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी की प्रक्रिया तेज हो गई है। सरकार ने 15 फरवरी तक ईकेवाईसी प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य तय किया है। बोर्ड कर्मचारी ईकेवाईसी के मकसद से लगातार उपभोक्ताओं के घरों में दस्तक दे रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बिजली बोर्ड, ऊर्जा विभाग व अन्य उपक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत बोर्ड को और अधिक दक्ष व व्यावसायिक बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। बोर्ड की गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए नवोन्वेषी प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में यह अवगत करवाया गया कि राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा उपभोक्ताओं मुख्यमंत्री ने स पन्न विद्युत उपभोक्ताओं से स्वैच्छिक तौर पर सब्सिडी छोड़ने का भी आग्रह किया।

उन्होंने बिजली बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं की भी विस्तृत जानकारी ली। बैठक में विधायक संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के अध्यक्ष संजय गुप्ता, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा और वरिष्ठअधिकारी उपस्थित थे। बिजली बोर्ड में ईकेवाईसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ईकेवाईसी के तहत बोर्ड तमाम बिजली उपभोक्ताओं के बिल आधार व मोबाइल नंबरों से लिंक करेगा।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें