Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

April 20, 2026

ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

बेंगलुरुः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने क्रिप्टो करेंसी से जुड़े धन शोधन के एक मामले में कर्नाटक के विधायक एवं कांग्रेस नेता एन ए हारिस के दो बेटों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर सोमवार को छापे मारे। अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत शहर में करीब 12 परिसरों पर छापे मारे जा रहे हैं। इनमें विधायक के बेटों मोहम्मद हारिस नलापद और उमर फारूक नलापद तथा श्रीकृष्ण रमेश उर्फ श्रीकी नामक कथित क्रिप्टो हैकर के परिसर शामिल हैं। कांग्रेस नेता एन ए हारिस बेंगलुरु की शांतिनगर विधानसभा सीट से विधायक हैं।

धन शोधन का यह मामला कर्नाटक पुलिस की उन कुछ प्राथमिकियों और आरोपपत्रों से जुड़ा है जो कथित हैकर श्रीकी एवं उसके सहयोगियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट हैक करने और बिटकॉइन चुराने के मामले में 2017 में दायर किए गए थे।

अधिकारियों के अनुसार, मोहम्मद हारिस नलापद और उमर फारूक नलापद पर क्रिप्टो से जुड़े अपराध से अर्जित धन के लाभार्थी होने का आरोप है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें