Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोधी माजरा में सामर्थ लाइफ साइंस कंपनी में भड़की आग से करोंड़ों रुपए का नुक्सान

January 11, 2025

लोधी माजरा में सामर्थ लाइफ साइंस कंपनी में भड़की आग से करोंड़ों रुपए का नुक्सान

नालागढ़: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक शहर बद्दी के लोदीमाजरा में क्रिटिकल केयर इंजेक्शन व टेबलेट बनाने वाला उद्योग सामर्थ लाइफ साइंस जलकर राख हो गया है। इस उद्योग के अंदर मौजूद इंजेक्शन व टेबलेट तैयार करने वाली करोड़ों की मशीनरी जलकर राख हो गई है। दवा उद्योग प्रबंधकों का कहना है कि कंपनी शत प्रतिशत खत्म हो गई है। पिछले 12 घंटों से उद्योग के अंदर आग लगी हुई थी और अभी भी आग सुलग रही है। बता दें कि यह मामला शुक्रवार सुबह तड़के करीब चार बजे का है। उद्योग से करीब दो बजे एक शिफ्ट काम खत्म करके लौटी थी और अगली शिफ्ट के करीब 40 कर्मचारी वहां काम पर आ गए थे। करीब 3:50 पर उद्योग के अंदर छोटा सा शार्ट सर्किट हुआ।

उसके बाद उद्योग में अंधेरा छा गया और सारे उद्योग परिसर में सायरन बजना शुरू हो गया। इससे सभी कर्मी बाहर की तरफ भाग गए और उद्योग के अंदर से धुआं निकलना शुरू हुआ। सिक्योरिटी ने आग के खतरे को भांप लिया और देखते ही देखते सारा उद्योग धुएं के आगोश में गायब हो गया। इस बीच बाहर पड़े ज्वलनशील कैमिकल ड्रमों को दूर हटा दिया गया और उद्योग आग के हवाले हो गया। कुछ समय बाद उद्योग परिसर में फायर विभाग की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू कर दिया गया है। आग बुझाने के लिए बद्दी, नालागढ़ व वर्धमान सहित अन्य स्थानों से भी फायर के वाहनों की मदद ली जा रही है।

ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें