चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला पुलिस लाइन में अपराध एवं कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी निदरेष व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। वहीं, अच्छा काम करने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई भी होगी। हरियाणा में अपराध दर में कमी हुई है। पिछले साल के साथ तुलना करें तो अपराध में कमी आई है। अपराध का कम होना संतुष्टि का विषय है। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में में राज्य में कमी दर्ज हुई है।
हरियाणा ने साइबर क्राइम की रोकथाम में किया अच्छा प्रदर्शन:-
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा ने साइबर क्राइम की रोकथाम में भी अच्छा काम किया है। पुलिस ने 3350 गांव और 876 वार्ड को नशा मुक्त करने का अभियान चलाया है। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस को गृह मंत्रलय ने प्रथम पुरस्कार दिया है। उन्होंने हरियाणा पुलिस को अपराध रोकने के लिए फ्री हैंड दिया है। नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाते हुए साल 2025 तक 70 फीसदी गांव को नशा मुक्त किया जाएगा। नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेश में रहकर अपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों और उनकी यहां से मदद करने वाले लोगों पर मुहिम चलाकर अपराध की रीड की हड्डी तोड़ने का काम पुलिस को करने का निर्देश दिया है। पुलिस को जिन भी संसाधनों की आवश्यकता है, वह सरकार मुहैया करवाएगी।
ये भी पढ़ें: ED ने कांग्रेस विधायक के बेटों और अन्य लोगों से जुड़े परिसरों पर मारा छापा, मचा हड़कंप