Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

RJD प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जिसके CMD लालू यादव और तेजस्वी MD : Giriraj Singh

January 11, 2025

RJD प्राइवेट लिमिटेड कंपनी जिसके CMD लालू यादव और तेजस्वी MD : Giriraj Singh

RJD Private Limited Company : भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने शनिवार को विरोधियों पर खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू यादव (Lalu Yadav) पर परिवारवाद को लेकर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि दरअसल, राजद कोई पार्टी नहीं है। यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसके CMD लालू यादव (Lalu Yadav) हैं और उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को एमडी नियुक्त किया है। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा बिहार में किसी यादव के पास योग्यता नहीं है, केवल लालू यादव (Lalu Yadav) के परिवार में ही योग्यता है, इसलिए ही उन्होंने तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को नियुक्त किया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, यह परिवारवाद की पराकाष्ठा है।

कुंभ मेला से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा, कि ‘यह देश का दुर्भाग्य है कि कुछ वोट के ठेकेदार मुसलमानों का वोट पाने के लिए, चाहे अखिलेश यादव की पार्टी हो, राहुल गांधी या लालू यादव (Lalu Yadav) की पार्टी हो, कुंभ के माध्यम से मुसलमानों को खुश करना चाहती हैं, मुसलमानों का वोट बटोरना चाहती हैं। ऐसे ही लोगों के कारण देश पहले ही भुगत चुका है। नादिरशाह का इतिहास लोगों को मालूम है कि वह भारत कैसे आया था। लेकिन, सनातनियों की संस्कृति इतनी मजबूत है कि जितने इस पर हमले होंगे उतना ही यह मजबूत होगा। जितना जिनको गाली देना है, गाली दें।‘

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारत के सनातनी अब एक हों। नहीं तो ये वोट के सौदागर चैन से नहीं रहने देंगे। बंटोगे तो कटोगे। आम आदमी पार्टी से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा, कि ‘आप में सारे भ्रष्टाचारियों की जमात खड़ी है। अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी को प्रोजेक्ट करना चाहते हैं और बिहारी को, पूर्वांचल को गाली दे रहे हैं, इस बार पता चल जाएगा। बांग्लादेशी और रोहिंग्या को यह वोट बैंक बनाकर जीतना चाहते हैं। भारतीय जनता पार्टी ने रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के खिलाफ जिस काम को सत्ता में आने के बाद शुरू किया है, उसे पूरा करेगी।‘

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें