Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

BREAKING : कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, मचा हड़कंप

January 11, 2025

BREAKING : कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, मलबे में दबे कई मजदूर, मचा हड़कंप

कन्नौज। यूपी के कन्नौज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन आधा लेंटर भरभरा कर गिर गया। वहीं लेंटर गिरने से कई लोगों के दबे होने की आशंका है। तत्काल बचाव अभियान शुरू करके छह घायल मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया है। हादसे के बाद स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में भी भगदड़ मच गई। मौके पर अधिकारियों ने आकर जांच पड़ताल शुरू की और बचाव अभियान शुरू किया। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि यह एक गंभीर हादसा है। प्राथमिकता सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने की है। उन्होंने कहा कि हादसे के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक छह मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि अभी भी करीब बीस मजदूर मलबे में फंसे हुए हैं। घायलों को नजदीकी जिला अस्पताल और कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें