Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप पर बोले अमित शाह; अब दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त करने का समय आ गया है

January 11, 2025

आप पर बोले अमित शाह; अब दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त करने का समय आ गया है

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को यहां झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा प्रहार किया और कहा कि दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त कराने का समय आ गया है।

शाह ने कहा,“ये (आप) झूठ फैला रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार आएगी, तो सब योजना बंद हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह कर गए थे और मैं भी भरोसा देकर जा रहा हूं कोई भी दिल्ली की जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली के लिए ‘आप+दा’ बन गई और अरविन्द केजरीवाल आप पार्टी के लिए आपदा बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा से पांच फरवरी को मुक्ति पानी है।

उन्होंने कहा कि झुग्गियों की गंदगी से, शराब की दुकान से, गंदे पानी से और झूठ बोलने वाली यहां की सरकार से मुक्ति दिलानी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 10 साल से डिजास्टर (आपदा) की सरकार बनी हुई है और अब दिल्ली को ‘आप-दा’ से मुक्त करने का समय आ गया है।

शाह ने कहा,“आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं। मेरी बात गांठ बांध कर जाना कि पांच फरवरी को दिल्ली का मुक्ति दिवस है।” उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली के लिए आपदा बन गई और केजरीवाल आप पार्टी के लिए आपदा बन गए हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी का नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की से गंदी हवा, बाहर निकले तो टूटी सड़कें, आगे बढ़ो तो यमुना का गंदा पानी। ये आपदा वालों की सरकार ने यही तो काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव दिल्ली में हो रहा है, लेकिन पंजाब वाले यहां आकर कहते हैं कि इसको वोट मत देना वरना पछताओगे।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार में ‘आप-दा’ की ये सरकार नंबर वन बनी हुई है

नौवीं और 11वीं के बच्चे सबसे ज्यादा फेल हो रहे हैं। दिल्ली के 5.25 लाख बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। केजरीवाल अगर दिल्ली के लिए कुछ नहीं कर सकते हो तो सत्ता छोड़ दो, लेकिन ये छोड़ेंगे नहीं। जेल जाकर इस्तीफा नहीं देने वाला एक मात्र मुख्यमंत्री केजरीवाल हैं।

ये भी पढ़ें:  अनुराग ठाकुर ने कहा- हर भारतीय को संस्कृत सीखनी चाहिए, इसके कई फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें