Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP Car Accident: अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की हुई मौत, एक अन्य घायल

January 12, 2025

UP Car Accident: अनियंत्रित कार के पेड़ से टकराने से दो युवकों की हुई मौत, एक अन्य घायल

UP Car Accident : कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकराने से उसमें सवार दो युवकों की मौत हो गई और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोखराज के थाना प्रभारी सी. बी. मौर्य ने बताया कि देहदानी रमाशंकर केसरवानी नगर का निवासी धीरज कुशवाहा (31) अपने दो साथियों मनीष (26) और संजय (25) के साथ शनिवार को अपनी ऑल्टो कार से वाराणसी गया था। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात लगभग तीन बजे वाराणसी से घर वापस लौटते समय कोखराज थाना के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिसकी वजह से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि कार धीरज चला रहा था। मौर्य ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने धीरज तथा मनीष को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल संजय का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें