Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

 भारत का कोयला आयात 2% बढक़र 18.20 करोड़ टन पर पहुंचा  

January 12, 2025

 भारत का कोयला आयात 2% बढक़र 18.20 करोड़ टन पर पहुंचा  

नई दिल्ली: भारत का कोयला आयात चालू वित्त वर्ष के पहले आठ माह (अप्रैल-नवंबर) के दौरान दो प्रतिशत बढक़र 18.20 करोड़ टन से अधिक रहा है। बिजनेस-टू-बिजनेस ई-कॉमर्स कंपनी ‘एमजंक्शन र्सिवसेज’ लिमिटेड द्वारा संकलित आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में देश ने 17.81 करोड़ टन कोयले का आयात किया था। हालांकि,नवंबर महीने में देश का कोयला आयात घटकर 1.95 करोड़ टन रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष के इसी महीने में 2.23 करोड़ टन था।

एमजंक्शन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनय वर्मा ने कहा, ‘‘कोयला आयात की मात्र में गिरावट आई है, जो बाजार उम्मीदों के अनुरूप है। घरेलू बाजार में पर्याप्त उपलब्धता ने स्पॉन्ज आयरन और स्टील जैसे उपभोक्ता क्षेत्रों से आयात मांग को कम कर दिया है।

इसके अलावा, बिजली संयंत्रों में संतोषजनक स्टॉक की स्थिति के कारण भी आयात की मांग कम हुई है।’उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में यह रुख जारी रहने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि सरकार कोयले का उत्पादन बढ़ाने और आयात पर निर्भरता कम करने पर जोर दे दी है। मौजूदा आयात नीति के अनुसार, उपभोक्ता अपनी जरूरत के हिसाब से खुद आसानी से कोयले का आयात कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ‘भारत-कोरिया के बीच हुए कई समझौते’, पीएम मोदी बोले- 2030 तक 50 बिलियन डॉलर का होगा कारोबार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें