बदल दिए गए इन गावों के नाम, देखिये कहीं इसमें आपके गांव का नाम तो नहीं शामिल!
January 13, 2025
Name of Villages Changed : मध्यप्रदेश के
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शाजापुर जिले के 11 गांवों के नाम बदलने की घोषणा की। यादव ने
कालापीपल तहसील में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
यादव ने कहा, निपनिया हिसामुद्दीन को निपनिया देव, ढाबला हुसैनपुर को ढाबला राम, मोहम्मदपुर पवड़िया को रामपुर पवड़िया, खजूरी अल्लाहादाद को खजूरी राम, हाजीपुर को हीरापुर, मोहम्मदपुर मछनाई को मोहनपुर, रिछरी मुरादाबाद को रिछरी, खलीलपुर (ग्राम पंचायत सिलौंदा) को रामपुर, अनछोड़ को उंचावद, घट्टी मुख्तियारपुर को घट्टी और शेखपुर बोंगी को अवधपुरी कहा जाएगा।
यादव ने कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की ‘लाडली बहना योजना’ के तहत 1.27 करोड़ महिला लाभार्थियों के खातों में 1,553 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख लाभार्थियों के खातों में 335 करोड़ रुपये भी हस्तांतरित किये। इसके अलावा ‘एलपीजी सिलेंडर रिफिल’ योजना के तहत 26 लाख महिला लाभार्थियों को पैसे हस्तांतरित किए गए। मुख्यमंत्री ने 10.11 करोड़ रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का उद्घघाटन और शिलान्यास किया।