Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

WeWork India ने Rights Issue के जरिये जुटाये 500 करोड़ रुपये  

January 13, 2025

WeWork India ने Rights Issue के जरिये जुटाये 500 करोड़ रुपये  

नई दिल्ली: काम करने की साझा जगह प्रदान करने वाली कंपनी वीवर्क इंडिया ने कर्ज कम करने और भविष्य में वृद्धि हासिल करने के लिए राइट्स इशय़ू के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

वीवर्क इंडिया में रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी ग्रुप की 73 प्रतिशत, जबकि वीवर्क ग्लोबल की 27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह एक गैर-सूचीबद्ध कंपनी है। बेंगलुरू स्थित वीवर्क इंडिया ने बयान में कहा कि उसने राइट्स इश्यू के जरिये सफलतापूर्वक 500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बयान के अनुसार, एम्बेसी ग्रुप और वीवर्क ग्लोबल ने 500 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

वीवर्क इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) करण विरवानी ने कहा,‘‘पिछले आठ वर्षों में हम दीर्घकालिक, टिकाऊ विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हाल ही में हमारे राइट्स इशय़ू के सफल समापन के साथ हम ऋण-मुक्त होने की राह पर हैं। यह हमारे निवेशकों/शेयरधारकों के विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। वीवर्क इंडिया वर्तमान में आठ शहरों में एक लाख से अधिक कार्यस्थान (डेस्क) मुहैया कराती है।

ये भी पढ़ें: अमेरिका को यूरेनियम भंडार सौंपने की तैयारी में नेपाल सरकार! पड़ोसी देश की बढ़ी टेंशन 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें