Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

“ग्लोबल साउथ” की देखभाल करने की चीन की मूल मंशा कभी नहीं बदलेगी: चीनी प्रतिनिधि

January 14, 2025

“ग्लोबल साउथ” की देखभाल करने की चीन की मूल मंशा कभी नहीं बदलेगी: चीनी प्रतिनिधि

“G77 और चीन” की अध्यक्षता का हस्तांतरण समारोह 13 जनवरी को न्यूयॉर्क में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया गया। इराक 2025 में युगांडा से अध्यक्षता संभालेगा।
समारोह में, संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी प्रतिनिधि फू त्सोंग ने कहा कि चाहे अंतरराष्ट्रीय स्थिति कितनी भी बदल जाए, “ग्लोबल साउथ” की देखभाल करने की चीन की मूल मंशा कभी नहीं बदलेगी, और इसके विकास और पुनरोद्धार का समर्थन करने की उसकी प्रतिबद्धता कभी नहीं डगमगाएगी।

फू त्सोंग ने बताया कि आज की अंतरराष्ट्रीय स्थिति अशांत और जटिल है। “G77 और चीन” को अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए मानव जाति के भविष्य और सभी देशों के समान विकास को सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी देशों को एकता बनाए रखनी चाहिए, वास्तविक बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए, अंतरराष्ट्रीय मामलों में केंद्रीय भूमिका निभाने में संयुक्त राष्ट्र का समर्थन करना चाहिए।

हमें उच्च गुणवत्ता वाले विकास की नई ताकतों को बढ़ावा देना चाहिए और डिजिटलीकरण, बुद्धिमत्ता और हरित पहल के साथ विकास की प्रवृत्ति का नेतृत्व करना चाहिए ताकि विकास के फल सभी देशों के लोगों को लाभान्वित कर सकें।

इसके अलावा, हमें निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखते हुए वैश्विक शासन में सुधार करना चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संरचना में सुधार को बढ़ावा देना चाहिए और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व और आवाज़ को प्रभावी ढंग से विस्तारित करना चाहिए।

(साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें