Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

April 20, 2026

पंजाब में UIDAI ने जारी किए आदेश: 30 सितंबर तक मुफ़्त रहेगा आधार अपडेट

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के निवासियों के लिए Unique Identification Authority of India (UIDAI) ने राहत भरी घोषणा की है। प्राधिकरण ने 17 वर्ष तक के बच्चों के लिए आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा 30 सितंबर तक पूरी तरह मुफ्त रखने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य लंबित अपडेट को समय रहते पूरा कराना और भविष्य में होने वाली दिक्कतों से बचाना है।

स्कूलों और सेवा केंद्रों में चल रहे विशेष कैंप

बच्चों के आधार अपडेट को आसान बनाने के लिए UIDAI द्वारा विभिन्न आधार सेवा केंद्रों और स्कूलों में विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट बिना किसी शुल्क के करवा सकते हैं।

लुधियाना में बड़ी संख्या में अपडेट लंबित

लुधियाना जिले में बड़ी संख्या में छात्रों के बायोमेट्रिक अपडेट अभी भी पेंडिंग हैं, जिससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। आंकड़ों के अनुसार, लाखों बच्चों के आधार में जरूरी अपडेट अभी तक नहीं हो पाए हैं।

उम्र के हिसाब से अपडेट जरूरी

शिक्षा डेटा के अनुसार, 5 से 7 वर्ष के बच्चों के लिए पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU-1) और 15 से 17 वर्ष के किशोरों के लिए दूसरा अपडेट (MBU-2) जरूरी है। समय पर यह प्रक्रिया पूरी न होने पर भविष्य में पहचान से जुड़े कार्यों में परेशानी आ सकती है।

ये भी पढ़ें…

अभिभावकों से अपील

अधिकारियों ने माता-पिता और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या स्कूल कैंप में जाकर बच्चों का अपडेट जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इसके लिए बच्चे का आधार नंबर और आवश्यक दस्तावेज साथ ले जाना जरूरी होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें