Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, 2 काबू

January 15, 2025

Big Breaking : जालंधर में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़, 2 काबू

Jalandhar Encounter : पंजाब के जालंधर में सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। शहर के वडाला चौक के नजदीक स्थित नाखा वाली बाग़ में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने 2 गैंगस्टर काबू किये है। जिसमें से एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है। दोनों ही गैंगस्टर कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से समन्धित है। पकड़े गए अपराधी जानदार पुलिस को एक पुराने मामले में वांछित थे।

बता दें की दोनों ही अपराधियों ने पुलिस पर सीधी फायरिंग कर दी जिसके बाद जानदार CIA स्टाफ की टीम ने भी फायरिंग शुरू की। इस मुठभेड़ में एक गैंगस्टर के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

गिरफ्तार गैंगस्टरों के पास से 4 अवैध हथियार, कई जिंदा कारतूस और एक कार जब्त की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें