Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भविष्य के कौशल की मांग को लेकर भारत दुनिया का दूसरा सबसे तैयार बाजार

January 17, 2025

भविष्य के कौशल की मांग को लेकर भारत दुनिया का दूसरा सबसे तैयार बाजार

नई दिल्ली: भविष्य में मांग वाले कौशल के लिए दुनिया के सबसे तैयार नौकरी बाजारों में अमरीका के बाद भारत को दूसरा स्थान दिया गया है। क्यूएस विश्व भविष्य कौशल सूचकांक-2025 के अनुसार, इस बाजार में कृत्रिम मेधा (एआई), डिजिटल और हरित क्षेत्र जैसे प्रमुख खंड शामिल हैं। पहला भविष्य कौशल सूचकांक वीरवार को लंदन स्थित क्वाक्वेरेली साइमंड्स (क्यूएस) द्वारा जारी किया गया, जो अपनी प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय रैंकिंग के लिए जाना जाता है। सूचकांक ने चार मुख्य बिंदुओं – कौशल उपयुक्तता, शैक्षणिक तत्परता, कार्य का भविष्य और आर्थिक परिवर्तन को मापकर यह मूल्यांकन किया है कि देश अंतर्राष्ट्रीय नौकरी बाजार की उभरती मांगों को पूरा करने के लिए कितनी अच्छी तरह लैस हैं।

क्यूएस ने कहा कि इस नए सूचकांक में जब सभी चार संकेतकों को मिला दिया जाता है, तो भारत कुल मिलाकर 25वें स्थान पर आता है और इसे भविष्य के कौशल का दावेदार माना जाता है। इसके अलावा भारत भविष्य के कार्य संकेतक में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करता है, जिसने दुनिया में दूसरा सबसे उच्च स्कोर (99.1) हासिल किया है, जो सूचकांक में समग्र अगुवा के रूप में अमरीका से एक अंक से भी कम पीछे है।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें