Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी खर्च पर महाकुंभ घूम सकेंगे हरियाणा के नागरिक : सैनी

January 17, 2025

सरकारी खर्च पर महाकुंभ घूम सकेंगे हरियाणा के नागरिक : सैनी

Maha Kumbh at Government Expense : हरयिाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य के वंचित बुजुर्ग नागरिकों को सरकारी खर्च पर प्रयागराज में महाकुंभ की र्तीथयात्रा पर भेजा जाएगा।

सैनी ने यहां कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ (MTDY) के अंर्तगत यह पहल हरियाणा के सभी जिलों के नागरिकों को महाकुंभ यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री, प्रशासन के सचिवों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे जहां पिछले 100 दिनों में राज्य सरकार की उपलब्धियों की समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि ‘MTDY’ के अंर्तगत 60 वर्ष और उससे अधकि उम्र के पात्र बुजुर्गों को पहले से ही राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या भेजा जा रहा है। इस योजना में माता वैष्णो देवी और शिरडी साईं तीर्थ की यात्रा भी शामिल है। अब इस योजना का दायरा बढ़ाकर प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को भी इसमें शामिल किया गया है।

सैनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के पहले 100 दिनों के दौरान कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। उन्होंने पहले 100 दिनों और अगले पांच वर्षों के लिए सरकार के लोक कल्याण एजेंडों का प्रभावी कार्यवहन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें