
Aaj ka mausam 1 Nov 2026: नवंबर महीने की शुरुआत देश के कई हिस्सों में बारिश के साथ होने जा रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 नवंबर 2026 को देश के 13 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम का असर पूर्वी और दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।
13 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी
IMD के अनुसार, 1 नवंबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी और अंडमान-निकोबार में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 1 Nov 2026: धनु और मीन के लिए आज का दिन शुभ, कर्क-तुला वाले रहें सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल
दिल्ली में साफ रहेगा आसमान, सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
देश की राजधानी दिल्ली में 1 नवंबर को मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। आज राजधानी में आसमान साफ रह सकता है और बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं जताई गई है। हालांकि तापमान में गिरावट से रात के समय हल्की ठंड महसूस होगी
उत्तर प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में हो सकती है बूंदाबांदी
नवंबर के पहले दिन राज्य में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल सकता है। पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। इसके विपरीत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार
पहाड़ी राज्यों में गिरते तापमान के बीच नवंबर की शुरुआत मौसम में बदलाव लेकर आ सकती है। उत्तराखंड में 1 और 2 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में भी 2 नवंबर तक हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama Today 1 Nov 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
बिहार में 5 नवंबर तक बारिश के आसार
बिहार के कुछ हिस्से आज हल्की बारिश से प्रभावित हो सकते है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 से 5 नवंबर के बीच राज्य के अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। हालांकि, भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में नवंबर के शुरुआती दिनों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। 1 से 4 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।
वहीं, छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 नवंबर को राज्य में मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।