Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिनदहाड़े हुई चोरी, कार का शीशा तोड़ 10 लाख रूपये लेकर व्यक्ति फरार, मामला दर्ज

January 17, 2025

दिनदहाड़े हुई चोरी, कार का शीशा तोड़ 10 लाख रूपये लेकर व्यक्ति फरार, मामला दर्ज

Bhikhiwind Big Theft: भिखीविंड तहसील परिसर के बाहर दिनदहाड़े एक व्यक्ति ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि, जमीन की रजिस्ट्री कराने आए एक व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोर ने 10 लाख रुपये और जमीन के दस्तावेज चोरी कर लिए और फरार हो गया। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

इस संबंध में थाना भिखीविंड में दर्ज करवाई गई। बयान देते हुए अवकार सिंह उर्फ ​​भक्का पुत्र नछत्तर सिंह निवासी भिखीविंड ने बताया कि उसने माड़ी गौर निवासी दिलबाग सिंह से 56 कनाल दस मरले जमीन खरीदने का सौदा किया था। कल वह दिलबाग सिंह के साथ रजिस्ट्री कराने के लिए भिखीविंड तहसील परिसर गए थे।

जब वह तहसील कांप्लेक्स में गाड़ी खड़ी करके रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए वसीका नवीस से बात कर रहा था, तो व्यक्ति अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उसकी ब्रेजा गाड़ी पीबी02एम7798 की ड्राइवर साइड की खिड़की को पत्थर से तोड़ दिया और अंदर से एक हरे रंग का लिफाफा निकाल लिया। जिसमें दस लाख रुपए और जमीन के कागजात थे।

अवकार सिंह ने बताया कि उन्होंने लूट की सीसीटीवी फुटेज भिखीविंड पुलिस को दे दी है। अवकार सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्ति को उसके साथियों सहित गिरफ्तार कर उसके पैसे व दस्तावेज वापस दिलाए जाएं।

इस संबंध में पत्रकारों से बात करते हुए भिखीविंड थाना प्रमुख मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि अवकार सिंह के बयानों के आधार पर दिलबाग सिंह व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एसएचओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: GT vs MI, IPL 2026: गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई पहले करेगा बल्लेबाजी (देखें प्लेइंग 11)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें