Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किए जारी, धारा 307 भी लगाई

January 18, 2025

PM सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट किए जारी, धारा 307 भी लगाई

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 5 जनवरी, 2022 को पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा चूक के संबंध में 25 किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए हैं। 5 जनवरी 2022 को पंजाब के फिरोजपुर में प्रदर्शनकारी किसानों ने प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को बीच सड़क पर रोक लिया था। पंजाब पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 भी जोड़ दी है, जो हत्या के प्रयास के लिए लगाई जाती है। प्रधानमंत्री मोदी को फिरोजपुर में एक रैली को संबोधित करना था। लेकिन किसान यूनियनों के सदस्यों द्वारा प्याराना फ्लाईओवर पर विरोध प्रदर्शन करने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Skand Shashthi: अप्रैल में कब है स्कंद षष्ठी? जानें सही तिथि, शुभ समय और पूजन विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें