Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में आरोपी ने भेजा फिरौती का खत, मांग पूरी न होने पर दी बेटे को मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

January 19, 2025

करनाल में आरोपी ने भेजा फिरौती का खत, मांग पूरी न होने पर दी बेटे को मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में आरोपियों ने लेटर फेंक फिरौती मांगने की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, आरोपियों ने पैसे न मिलने पर पीड़ित के बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है।

 

मामला करनाल के इंद्री इलाके का है। जहां इंद्री निवासी संदीप जिंदल ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि आरोपी उनकी जानने वालों में से ही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को साफ–साफ देखा जा सकता है। आगे बताते हुए संदीप ने बताया कि उसकी इंद्री में जिंदल मार्ट के नाम से दुकान है।

 

घटना के दिन सुबह करीब 11 बजे संदीप दुकान पर था। तब उसकी पत्नी ने फोन कर सूचना दी कि घर के बाहर कोई धमकी भरा लेटर फेंक कर गया है। जिसमें एक लाख फिरौती की मांग की गई है।मांगे पूरी न होने पर उसके बेटे को मारने की धमकी दी गई है।

 

जिसके बाद वह डर गया और सीसीटीवी जांचने लगा। जिसमें एक युवक घर के बाहर से लेटर फेंक कर भागता हुआ दुख रहा है। वह युवक संदीप की जान–पहचान का ही है। आरोपी की नाम संदीप ने सोनू पंचाल बताया है। हालांकि पुलिस अभी आरोपियों पूछताछ कर रही है।

 

थाना इंद्री ने संदीप जिंदल की शिकायत के आधार सोनू पंचाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस हिरासत में है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें