Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठाणे जिले में ईंट भट्टा मालिक ने दंपति से की मारपीट, मामला दर्ज 

January 19, 2025

ठाणे जिले में ईंट भट्टा मालिक ने दंपति से की मारपीट, मामला दर्ज 

ठाणो: महाराष्ट्र के ठाणो जिले में एक दंपति को पीटने के आरोप में एक ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंपति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, तथा बंधुआ मजदूरी प्रणाली अधिनियम, 1976 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि पति-पत्नी जून 2024 से भिवंडी के निवासी आरोपी दिनेश माघे के यहां काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पीड़ितों ने आरोपी से अपनी बेटी से मिलने की अनुमति मांगी, लेकिन उसने इनकार कर दिया।अधिकारी ने बताया कि हालांकि बाद में दोनों भाग गए और अपने गांव की ओर जा रहे थे, तभी आरोपी ने उन्हें रोक लिया और वापस भट्टे पर ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उनकी पिटाई की। अधिकारी बताया कि मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच जारी है।

ये भी पढ़ें :- ‘मणिपुर में जो हिंसा हो रही, उसके लिए सत्ताधारी पार्टी जिम्मेदार’, राहुल गांधी का BJP पर हमला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें