Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका में दो बसों की टक्कर में 35 लोग हुए घायल, छह की हालत नाजुक

January 19, 2025

श्रीलंका में दो बसों की टक्कर में 35 लोग हुए घायल, छह की हालत नाजुक

कोलंबो: श्रीलंका के दक्षिणी प्रांत में रविवार सुबह दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर में 35 से अधिक लोग घायल हो गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस बताया कि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका मतारा जिले के मुख्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि दुर्घटना के समय बारिश हो रही थी।

पुलिस ने हाल ही में खुलासा किया है कि 2020 से 2024 के बीच यातायात दुर्घटनाओं में 12,140 लोगों की जान चली गयी है। बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या के मद्देनजर श्रीलंकाई अधिकारियों ने यात्री बसों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें