Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

KHO KHO World cup: नेपाल की महिला टीम को हराकर भारत ने जीता खो-खो विश्वकप का पहला खिताब

January 19, 2025

KHO KHO World cup: नेपाल की महिला टीम को हराकर भारत ने जीता खो-खो विश्वकप का पहला खिताब

नयी दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने रविवार शाम खेले गये फाइनल मुकाबले में नेपाल को 38 अंक से हराकर पहले खो-खो विश्वकप का खिताब अपने नाम किया।

आज यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडिमय में भारतीय महिला टीम ने शानदार खेला का मुजाहिरा करते हुए पहले टर्न में भारत ने 34 अंक बनाये वहीं नेपाल की टीम स्कोर करने में विफल रही। वहीं दूसरे टर्न में भारत का स्कोर 35 अंक रहा जबकि नेपाल की टीम ने 24 हासिल किये। दूसरे टर्न में भारत ने एक अंक तथा नेपाल ने 24 अक बनाये।

ब्रेक के बाद तीसरे टर्न मे भारत ने 73 अंक तथा नेपाल का 24 अंक का स्कोर रहा। तीसरे टर्न में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 38 अंक अर्जित किये। चौथे टर्न की पहली पारी में नेपाल ने छह अंक बनाये वहीं भारत को पांच अंक मिले। पहली पारी का स्कोर 78-30 रहा। चौथे टर्न में आखिरी सिटी बजने पर स्कोर भारत के 78 अंक और नेपाल के 40 अंक रहे। भारतीय महिला टीम ने यह मुकाबला 38 अंक से जीत लिया।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें