Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनाली: हामटा में पहली बार हुआ स्की पर्वतरोहण चैंपियन का आयोजन, 16 प्रतिभागियों ने लिया भाग

January 20, 2025

मनाली: हामटा में पहली बार हुआ स्की पर्वतरोहण चैंपियन का आयोजन, 16 प्रतिभागियों ने लिया भाग

मनाली: हामटा में शनिवार को स्की पर्वतारोहण चैंपियन का आयोजन किया गया। पहली बार हुई चैंपियन में विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग हीरा लाल विजेता बने। तेंजिन बौद्ध ने दूसरा जबकि गिरिराज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में कुल पांच प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सोलंग घाटी की साक्षी ठाकुर पहले, टेंजिन डोलमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। नताशा तीसरे स्थान पर रही।

विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने इस अवसर पर स्की पर्वतारोहण ऐसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण सूद और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विजेताओ को राष्ट्र स्तरीय विंटर कानिंर्वाल के दौरान सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष प्रवीण ने बताया कि पहली बार यह प्रतियोगिता हुई है। एशियन गेम्स में भी यह खेल इस साल से शुरू होगा। ओलंपिक में यह खेल पहले ही शामिल किया गया है। इसके कई इवेंट है लेकिन समय के अभाव के कारण यहां पर एक ही इवेंट करवाया गया। इनमे से राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए भी खिलाडी चुने जाएंगे।

ये भी पढ़ें :- श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, हरजिंदर सिंह धामी ने किया स्वागत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें