Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजाैरी में नहीं सुलझ रही रहस्यमयी मौतों की गुत्थी, गांव में बावड़ी के पास आवाजाही बंद

January 20, 2025

राजाैरी में नहीं सुलझ रही रहस्यमयी मौतों की गुत्थी, गांव में बावड़ी के पास आवाजाही बंद

Mysterious Deaths in Rajori : जम्मू-कश्मीर के एक सुदूर गांव में तीन परिवारों के 17 सदस्यों की रहस्यमयी ढंग से मौत की जांच के बीच, अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र में बावड़ी के पास घेराबंदी कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक झरने के पानी में कुछ कीटनाशक पाए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त (कोटरांका उपखंड) दिल मीर ने राजाैरी जिले के बधाल गांव में बावड़ी की घेराबंदी करने और वहां चौबीस घंटे दो से तीन सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने का आदेश दिया है।

अतिरिक्त उपायुक्त मीर ने एक आदेश में कहा, ‘‘बधाल गांव के बावड़ी से लिए गए पानी के नमूनों में कुछ कीटनाशकों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। उक्त बावड़ी की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी आशंका है कि गांव की आदिवासी आबादी इस बावड़ी के पानी को इकट्ठा कर सकती है। इसलिए तहसीलदार खवास यह सुनिश्चित करें कि कोई भी ग्रामीण किसी भी हालत में इस बावड़ी के पानी का उपयोग न करे।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें